अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

समता बिंद बनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजीपुर । अपनादल एस के सक्रिय कार्यकर्ता समता बिन्द( एडवोकेट) को उनकी सक्रियता एवं पार्टी के प्रति‌ संगठन निष्ठा को देखकर शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच के पद पर नियुक्ति किया गया है । गौरतलब हो कि इससे ‌पहले समता बिन्द सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अनुशासित तरीके से पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए कार्य करती रही है ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच का दायित्व मिलने से जनपद में अपनादल एस के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। समता बिन्द एडवोकेट ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच बनाये जाने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त की हैं