अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

25 दिसम्बर से 6 जनवरी, तक शीतावकाश

गाजीपुर।  स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न होने के उपरांत दिनांक 25 दिसम्बर, 23 से 6 जनवरी, 24 तक शीतावकाश के कारण महाविघालय बंद रहेगा। 8 जनवरी, 24 (सोमवार) को महाविद्यालय पुनः खुलेगा। प्रो. राय ने यह भी बताया है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने अपने पत्र दिनांक 21.12.23 द्वारा विश्वविद्यालय के स्नातक / स्नातकोत्तर कक्षाओं की विषम सेमेस्टर – सेमेस्टर- 2, 4 तथा 6- की परीक्षाएं 15 मई, 2023 से आरंभ होने की सूचना दी है. अतएव समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि नए वर्ष में महाविद्यालय खुलने पर तदनुरूप पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाना है।