अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

सहजानन्द कालेज में आधार सेवा केंद्र का आयोजन

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर में आधार संशोधन या नया आधार बनवाने के लिए दिनांक- 22, 23 तथा 24 नवंबर, 2023 तक के लिए आधार सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। शिविर का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि आधार की उपयोगिता और अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए इस कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने आधार कार्ड के संशोधन एवं नए आधार कार्ड बनवाने हेतु छात्र-छात्राएं अथवा व्यक्ति उक्त तिथियों को महाविद्यालय के कक्ष संख्या 15 में उपस्थित होकर इस सुविधा से लाभान्वित हो सकते हैं।इस अवसर पर डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, ओमप्रकाश राय आदि शिक्षक- कर्मचारी तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।