थाना पुलिस आएदिन करती है गुड वर्क, मुहम्मदाबाद आबकारी पुलिस कभी-कभी

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर ) देखा जाए तो मुहम्मदाबाद तहसील में अधिकांश थाना पुलिस ही शराब तस्करों की गिरफ्तारी कर अवैध शराब बरामद करने का कार्य करती आ रही है। जबकि मुहम्मदाबाद आबकारी पुलिस कम ही गुडवर्क कर पा रही है। एक जमाना था, जब यूपी के तस्कर बिहार से शराब लाकर इसकी तस्करी कर अपनी जेब गर्म करते थे। लेकिन अब बिहार में शराब बंदी के बाद यह खेल उल्टा हो गया है। अब बिहार के साथ ही यूपी के तस्कर बिहार में शराब की खेप पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अवैध शराबों की अधिकांश बरामदगी थाना पुलिस ही करती आ रही है। मुहम्मदाबाद आबकारी पुलिस कभी-कभार ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर थोड़ा-बहुत कच्ची शराब बरामद कर अपनी ड्यूटी बजाती आ रही है।खासकर लोकसभा, विधानसभा चुनाव और किसी जनपद में कच्ची शराब पीने से लोगों की हुई मौत की घटना के बाद मुहम्मदाबाद आबकारी पुलिस फार्म में आते हुए शराब की दुकानों की चेकिंग और ईंट भट्ठों तक भाग-दौड़ करते हुए कोरम पूरा करती है। इस संबंध में जब मुहम्मदाबाद आबकारी इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने ने बताया कि आबकारी पुलिस भी समय-समय पर शराब तस्करों के विरुद्ध दबिश देकर कार्रवाई करती है

