अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

मांगो का संज्ञान नहीं लिया तो 5 जुलाई को करेंगे विधानसभा का घेराव : रोशनलाल

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर द्वारा आज सोमवार को जनपद स्तरीय विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति, पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा कर  मुख्यमंत्री  उ०प्र० सरकार एवं  प्रधानमंत्री  भारत सरकार को सम्बोधित 07 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपा गया। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रोशन लाल द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा हम लोगों की 7 सूत्रीय मांगे जायज हैं और यदि हमारी मांगों का संज्ञान लेकर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नही प्रारम्भ किया जाता है तो जनपद के सभी सफाई कर्मचारी प्रान्तीय संघ के आह्वाहन पर 05 जुलाई 2023 लखनऊ में विधान सभा का घेराव करेंगे। प्रान्तीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विन्द उर्फ गुडडू ने कहा कि 2004 से शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा यानि, पुरानी पेशन व्यवस्था (OPS) को समाप्त कर शेयर बाजार आधारित नवीन पेशन व्यवस्था (NPS) लागू कर दी गयी है, जो न तो कर्मचारियों के हित में है न ही देश व प्रदेश हित में। जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि जनपद व प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी नियमित रूप से जाब चार्ट के अनुसार करतें हैं, विशेष परिस्थितियों में सफाई कर्मचारियों से कार्य लिया जाता है, जिसको ध्यान में रखकर सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनायी जानी चाहिए। जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से भिन्न-भिन्न तरीके का सर्वे कार्य, बी०एल०ओ० कार्य, जनपद स्तर, प्रदेश स्तर के कार्यालयों में लिपिकीय कार्य लिया जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। जिला मंत्री ईश्वर यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सभी कर्मचारियों का हक है और हमलोगों को मिलना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी राय ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का पे-रोल व्यवस्था समाप्त किया जाना चाहिए। कासिमाबाद पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड-पे का लाभ दिया जाना चाहिए। पूर्व जिला मंत्री पंकज यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का नाम पंचायत सेवक किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष क्रमशः शंकर वर्मा, विनोद कुमार, रामसिंहासन राम, चन्द्रिका राम, जयप्रकाश यादव, राकेश मोहन, कन्हैया लाल राम, हंसराज कुशवाहा, विशाल कुमार, अनिल कुमार यादव, राजनाथ राम, राजेश यादव, राजकुमार, रामनगीना यादव, राजन यादव, सुरेश यादव, ब्लाक मंत्री क्रमशः पंकज यादव, धर्मेन्द्र यादव, बुद्धू राम, अरूण कुमार, राकेश कुमार राय, शैलेन्द्र राम, राजेश कुमार कुशवाहा, आलोक चौबे, रामप्रकाश राम, रामनवल सिंह यादव, गामा यादव, जयप्रकाश भारती, हरिश्चन्द यादव, अंजनी यादव, जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत, कोषाध्यक्ष क्रमशः रामप्यारे चौरसिया, गजेन्द्र कुमार विन्द, जितेन्द्र कुमार, अजीत कुमार मौर्य, अरविन्द यादव, विनय कुमार भाष्कर, छविनाथ राम, संजय यादव, मुकेश कुमार रावत, जयप्रकाश खरवार, तौकिर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी राय, महेश भारती, सुग्रीव राम, महिला मोर्चा सन्तोषी राय, जानकी, सीमा, पूनम गोस्वामी,विद्या, अंजू भारती सहित हजारों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी सफाई कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।