विभिन्न प्रतियोगिताओं में किसे मिला कौन सा स्थान, जानिए जहां पर

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया।प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य हिन्दी ज्ञान के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) में मेरी सिटी स्कूल लंगड़पुर की कु.प्राची राय ने प्रथम,एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा के आकाश यादव ने द्वितीय एवं समता पब्लिक स्कूल कालूपुर के अंश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एम.जे.आर.पी.पब्लिक स्कूल की कु.आरोही सिंह व कु.वैष्णवी राज,मेरी सिटी स्कूल की कु.आरोही राय,एस.एस.पब्लिक स्कूल के रिशू यादव एवं आदर्श बाल विद्या मंदिर के राजकुमार बिन्द प्रशंसित स्थान पर रहे।मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) में लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.अनुष्का प्रजापति ने प्रथम,एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा की कु.प्रतीक्षा पासवान एवं कु.संस्कृति यादव ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।एम.एस.पी.कान्वेन्ट स्कूल रजईपुर की कु.अंशिका यादव,न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर की कु.मिस्बाह फातिमा,एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के रोहित सिंह यादव एवं एस.एस.पब्लिक स्कूल के रौनक यादव,कु.भार्गवी सिंह एवं कु.प्रीतम मौर्या प्रशंसित स्थान पर रहीं।सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में न्यू होराइजन एकेडमी के मानस राय,कु.पद्मजा गुप्ता एवं कु.भानवी श्रीवास्तवा ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।एम.एस.पी.कान्वेन्ट स्कूल रजईपुर की कु.शिवांगी कुशवाहा,एम.जे.आर.पी.पब्लिक स्कूल की कु. रिमशा तनशीत,न्यू होराइजन एकेडमी की कु.आकृति,नैतिक पाण्डेय एवं कु.आरोही तिवारी प्रशंसित स्थान पर रहीं।मध्यम वर्ग में एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.अंशिका यादव ने प्रथम,सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.मिनोली राय ने द्वितीय एवं सनबीम स्कूल महाराजगंज के किसलय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.वर्तिका सिंह,सनबीम स्कूल महाराजगंज के सदफ राना,एम.एस.पी.कान्वेन्ट स्कूल रजईपुर के अक्षांश यादव,आकाश कुमार एवं कु.अंशिका कुशवाहा प्रशंसित स्थान पर रहीं।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को मार्च में आयोजित होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2026) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

