अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

गाजीपुर।  थाना कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मीरनपुर सक्का हाईवे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।