अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गौहत्या निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने गौहत्या निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह यादव (50) को अटवा मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पिकअप वाहन से तीन गोवंश व एक बछड़ा बरामद होने के मामले में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।