अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के समापन पर विकास भवन सभागार में लगी प्रदर्शनी का अधिकारियों ने किया अवलोकन

गाजीपुर ।  उत्तर प्रदेश दिवस- 2026’’ के उपलक्ष्य में तीसरे  दिन (समापन) जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे किया गया।  जिला विकास अधिकारी एंव जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा आडिटोरियम परिसर में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टाल पर लोगो ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 थीम विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत पर लगाये गये  प्रदर्शनी का विभिन्न विद्यालय के छात्रो, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 के छात्रो द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश संदेश/बुकलेट का वितरण किया गया।