अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर का शानदार प्रदर्शन, तृतीय स्थान किया हासिल

गाज़ीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर की एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। 20 किमी वॉक स्पर्धा में यशवंती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं स्नेहा यादव ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। राधा ने हाफ मैराथन में रजत तथा 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। रागिनी ने 400 मीटर हर्डल में कांस्य पदक प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त रिमझिम, सुजाता, रागिनी एवं राधा की टीम ने 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक तथा 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगाए।महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के इस सराहनीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. शंभु शरण प्रसाद ने टीम को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।