अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
तमंचा-कारतूस संग शहबाज खान गिरफ्तार, स्कार्पियो बरामद

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने शहबाज खान (34) निवासी ग्राम रमवल, थाना सुहवल को गिरफ्तार किया।उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक सफेद स्कार्पियो बरामद की गई।पुलिस ने उसके खिलाफ मु.अ.सं. 115/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज एवं हमराही शामिल रहे।

