अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
गाजीपुर: नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पकड़ा

गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन नंदगंज रोड स्थित चाय की दुकान के पास से अर्जुन कुमार (18 वर्ष), निवासी ग्राम धरवा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 254/2025 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल मय हमराह टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

