चकबंदी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने चकबन्दी कार्यों की गहन समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे उप संचालक चकबन्दी, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजीपुर में विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में कुल 5807 वाद विचाराधीन है, जिसमें से 05 वर्ष से अधिक अवधि के कुल लम्बित वादों की सख्या 1646 है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर 02 माह में 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।
समीक्षा बैठक में वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 22 ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गयी। इन 22 ग्रामों में से 01 ग्राम ताजपुर मांझा (प्रथम चक्र), धारा-7 के स्तर पर, 02 ग्राम पहाडपुर खुर्द व गोपीनाथपुर, धारा-8 के स्तर पर, 03 ग्राम रूहीपुर, जगदीशपुर व गन्नापुर धारा-9 के स्तर पर 03 ग्राम मुडियार, शेरपुर ढोटारी व मखदूमपुर धारा-10 के स्तर पर, 04 ग्राम बेनुआं, भैरोपुर, बघांव व तरांव (खानुपर) धारा-20 के स्तर पर व 02 ग्रान बद्धोपुर व तराव (सैदपुर), धारा-24 के स्तर पर व 07 ग्राम बबुरा, सकरा, मौधियां, हटवार मुरार सिंह, दशवन्तपुर, दरवेपुर व तिलसड़ा धारा-27 के सार पर गतिमान है। इन ग्रानों में चकबन्दी कार्यवाही को पारदर्शी समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। मा० उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 02 ग्रामों, तिलसडा, व दरवेपुर में स्थगन आदेश समाप्त कराने हेतु मा० उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण करायें तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में धारा 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए 02 से 03 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्यों की प्रगति किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में श्री आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी जनपद गाजीपुर व श्री रमजान बख्श, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, श्री शरद कुमार सिंह व विजय कुमार मौर्य, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहें।

