अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाज़ीपुर। एसपी ने किया थाना सादात का वार्षिक निरीक्षण

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक डा० ईरज राजा ने मंगलवार को थाना सादात गाजीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में थाना स्तर पर गठित साइबर सेल/हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया । तत्पश्चात मेस, बैरक सहित पूरे परिसर को चेक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । कार्यालय के समस्त रजिस्टर, अभिलेखों की जाँच करते हुए महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया । साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।