अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

जहरीले जंतु काटने से बालिका की हुई मौत

भांवरकोल(गाजीपुर)  स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नकटीकोल में  बीती रात्रि में जहरीला जंतु के काटने से चार साल की मासूम बालिका की मौत हो जाने क दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है।बताया गया है कि नकटीकोल निवासी 4 वर्षीय मुनालिका पुत्री दिनेश  प्रतिदिन की तरह बीती रात्रि  में अपनी तीन बहनो व एक भाई सहित अपनी माता पूनम देवी के साथ चौकी पर सो रही थी कि अचानक उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया जिसकी सूचना तुरंत अपनी माता को बताया।पूनम देवी ने उसकी बात को गंभीरता से न लेते हुए किसी चूहे ने काट लिया होगा । यह कहते हुए फिर सो गई पर कोई एक घंटे बाद ही मुनालिका को चक्कर,उल्टी आने लगा जिसे तुरंत अपनी मां को बतायी।आनन -फानन में परिजन ईलाज हेतु मुहम्मदाबाद ले गये ।जहां से हालात को नाजुक देख रेफर कर दी गई।फिर वहां से उसे मऊ के लिए परिजन निकल पड़े। वहां डाक्टरों ने मुनालिका को मृत घोषित कर दिए। पुलिस को बगैर बताएं घर वालों ने उसका दाह संस्कार कर दिए।