अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

51 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान

गाजीपुर । एसपी ने 51 लोगों के चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पीड़ितों को सौंपे।पुलिस की ओर से खोये और चोरी हुए मोबाइल फोन लोगो के सुपुर्द किये गए।पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने चोरी और खोये मोबाइल फोन बरामद किये है।जिनकी कुल कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है।अपने मोबाइल फोन पाकर पीड़ितों के बीच खुशी नजर आयी।