अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार।

गाजीपुर । 5 हजार की रिश्वत लेते एक लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।टीम ने लेखपाल को मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया लेखपाल श्याम सुंदर एक किसान से 5 हजार की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।आरोपी लेखपाल
नाली और चक रोड की पैमाइश के लिए किसान से रिश्वत ले रहा है।लेखपाल की गिरफ्तारी का विभागीय लेखपालों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया,और आरोप लगाया है कि आरोपी लेखपाल को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।



