भांवरकोल (गाजीपुर) स्थानीय पुलिस ने अदालत द्वारा जारी वारन्ट के बावजूद काफी अर्से से फरार चल रहे कुल चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी वारन्टी छोटू यादव, मूसन यादव, रमेश यादव इसी थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं जबकि छोटे लाल साहू लोचाईन गांव के रहने वाले हैं।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार चारों के खिलाफ अदालत द्वारा गैरजमानती वारंट जारी था। इसके बावजूद वह फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सूचना मिली कि चारों आरोपी घर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते मौके पर थाने के एस आई रविप्रकाश अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।सभी को सम्बन्धित अदालत में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कांस्टेबल जितेंद्र शुक्ला, जितेश कुमार ,मनोज यादव आदि शामिल है