अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
35 वर्षों से फरार दो वारण्टी भुड़कुड़ा पुलिस की गिरफ्त में

गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में 35 वर्षों से फरार चल रहे दो वारण्टियों चन्नर उर्फ रामचन्द्र और निकेलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त सजा के बाद जमानत पर छूटने के बाद से फरार थे। न्यायालय के एनबीडब्ल्यू आदेश के क्रम में पुलिस ने वाराणसी से उनकी गिरफ्तारी की। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।