205 वर्ष की गौरवशाली विरासत: सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स गाजीपुर का स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक सम्पन्न


गाजीपुर। सरकारी अफीम एवं अल्कलाईड वर्क्स गाजीपुर का स्थापना दिवस अत्यंत गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह ऐतिहासिक संस्था वर्ष 1820 में स्थापित हुई थी और तब से सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स, गाजीपुर का 205वाँ स्थापना दिवस 05 दिसम्बर 2025 को लेकर आज तक देश की महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करते हुए अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
205 वर्षों की इस उपलब्धियों भरी यात्रा ने संस्था को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष पहचान प्रदान की है।उद्बोधन में संस्था के इतिहास, इसकी उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को समारोह के मुख्य अतिथि चीफ कंट्रोलर ऑफ द फैक्ट्रीज (CCF) श्री सतेन्द्र माधुरिया थे। उन्होंने अपने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि का यह प्रेरक संबोधन समारोह का केन्द्र बिन्दु रहा और पूरे परिसर में एक ऊर्जावान वातावरण उत्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि सहित सभी आमंत्रित अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता फैक्ट्री के महाप्रबंधक (General Manager) दौलत कुमार ने की। उन्होंने संस्था की निरंतर प्रगति में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। ।कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह भी हुआ, जिसमें विजेताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य आकर्षक सम्मानित किया गया। समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के संचालक पंकज कुमार श्रीवास्तव, वर्क्स इंजीनियर ने अपनी प्रभावशाली मंच संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया और उपस्थित जनों की भरपूर सराहना प्राप्त की।इस अवसर पर फैक्ट्री के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें विशेष रूप से श्री टीपू सुल्तान अजहर, मैनेजर, श्री संजय कुमार यादव, ALWC, श्री चन्दन हरिजन, STO का उल्लेखनीय योगदान रहा।205 वर्षों के इस गौरवपूर्ण सफर के साथ मनाया गया यह स्थापना दिवस सभी के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुआ और फैक्ट्री परिवार में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार कर गया।सरकारी अफीम एवं अल्कलाइड वर्क्स गाजीपुर का 205 वां स्थापना दिवस पर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कर तालियां बटोरीसांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रांगण बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूह गायन, नाटक, कविता पाठ और देशभक्ति से भरपूर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और उनकी अभिव्यक्ति इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य, पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और शास्त्रीय नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ ईरज रजा, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉक्टर आनंद मिश्रा, डॉक्टर स्वतंत्र सिंह, संजीव गुप्ता, डॉ डीपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

