अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

होली पर गाजीपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू, 3 मार्च रात 9 बजे से 5 मार्च दोपहर 12 बजे तक व्यवस्था प्रभावी

गाजीपुर। होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने जनपद में भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यह डायवर्जन 3 मार्च की रात 9 बजे से 5 मार्च की दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि होली के दौरान शहर में भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
🚛 रूट डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्था इस प्रकार रहेगी —बलिया/भांवरकोल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से मरदह की ओर डायवर्ट किया जाएगा।यदि कोई वाहन मुहम्मदाबाद की तरफ आ जाता है, तो उसे तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की ओर मोड़ दिया जाएगा।अटवा मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ भेजा जाएगा।
कासिमाबाद एवं लावा मोड़ से आने वाले भारी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।लावा मोड़ से वाहनों को नसीरपुर मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।बुजुर्गा की तरफ से आने वाले वाहनों को चौकिया ओवरब्रिज से पहले ही हाईवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।जंगीपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को लावा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।