हर घर तिरंगा अभियान: बाइक रैली निकाली गई

भाँवरकोल (गाजीपुर) आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी निलेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा की बाइक रैली निकाली गई। ब्लॉक संसाधन केन्द्र भाँवरकोल के गेट से तिरंगा यात्रा की बाइक रैली शुरू होकर जसदेवपुर मोड से आगे होते हुए पातालगंगा, मच्छटी पुलिस चौकी होते हुए पखनपुरा कम्पोजिट विद्यालय तक पहुँची। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। बीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से देश के सम्मान के साथ-साथ हमारे वीर जवानों का भी सम्मान बढ़ता है।
रैली में मु. आलिम हुसैन, अम्बिका राम, रामाशंकर यादव, राहुल अग्रवाल, राजेश, शशिभूषण, उमेश राय, तुलसी, सलाहुद्दीन, रत्नाकर, अमन, सैफुद्दीन, धर्मेन्द्र, अनिल, अबरार, गौरव, अंशु, नसीम, मुनेन्द्र, आलोक, हिमांशू इत्यादि के साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।



