अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
स्कूली वाहनों पर एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 23 वाहन पकड़े गए

गाज़ीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों के संचालन की गाइडलाइन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान मानक के विपरीत संचालित हो रहे कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई।संयुक्त टीम ने बताया कि इनमें से 21 वाहनों का चालान किया गया जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

