अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

सैदपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने बुधवार को औडिहार बस स्टैंड से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उ0नि0 श्वेता कुमारी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 40/2026 से संबंधित अभियुक्त निखिल कुमार उर्फ चित्रकेतु (18 वर्ष), निवासी शेखपुर (खलवां) थाना सैदपुर को पकड़ लिया। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।