सुखडेहरा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

भांवरकोल(गाजीपुर) कर्णधार क्लब सुखडेहरा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता पीयूष राय ने फीता काटने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महादेव क्लब वीरपुर और सवना गाज़ीपुर के मध्य खेला गया। इस उद्घाटन मैच में सवना गाजीपुर की टीम ने वीरपुर की टीम को 0-1 से हराकर उद्घाटन मैच का विजेता टीम बनने का गौरव प्राप्त कर लिया। इस मैच के बाद प्रतियोगिता का दूसरा मैच शेरपुर और परसदा की टीमों के बीच खेला गया ।तीन चक्रों के इस मैच में लगातार दो चक्रों में 21-13 और 21 – 12 अंक प्राप्त कर शेरपुर की टीम ने परसाद की टीम को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश हेतु अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बक्सर हास्टलऔर नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बक्सर हास्टल की टीम ने 21-11,15-21,21-16से मैच जीत लिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर कन्नौजिया, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सतीश राय अभिषेक राय,राजन राय, छांगुर यादव, आलोक राय, आलोक यादव आदि उपस्थित थे। निर्णायक के रुप में सत्येन्द्र यादव व अर्जुन यादव ने निभायी।

