अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

साबिर अली आईटीआई, जखनियां में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कैम्पस सेलेक्शन, 25 प्रशिक्षुओं का चयन

गाज़ीपुर। साबिर अली आईटीआई, जखनियां – गाज़ीपुर में गुरुवार को एक भव्य एवं सुव्यवस्थित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (एग्री-डेवलपमेंट सेंटर, महिंद्रा ट्रैक्टर प्लांट, जयपुर) के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कैम्पस ड्राइव में कुल 45 प्रशिक्षुओं ने साक्षात्कार दिया। कंपनी की एचआर प्रतिनिधि प्रियंका फौजदार द्वारा निर्धारित चयन मानकों के आधार पर 25 प्रशिक्षुओं का विभिन्न अप्रेंटिस पदों हेतु चयन किया गया।संस्थान के प्राचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में भी प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार की ओर से कंपनी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा चयनित प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी