सहजानन्द के वाणिज्य संकाय की छात्राएं पुरस्कृत हुईं

गाजीपुर । स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के वाणिज्य संकाय की तीन छात्राएँ –सुश्री वैष्णवी राय, प्रार्थना सिन्हा व अदिति राय आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित आर्थिक उद्यमिता कार्यक्रम के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित की गई हैं। पुरस्कृत छात्राओं को फाउंडेशन की ओर से रु. 75000 की धनराशि तथा प्रत्येक को एक एक लैपटॉप , प्रमाणपत्र तथा शील्ड प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने पुरस्कृत छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इन छात्राओं ने वाणिज्य संकाय के साथ ही महाविद्यालय की प्रतिष्ठा में श्रीवृद्धि करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि यूथ इंटरप्रेन्योरशिप के इस प्रतिष्पर्धात्मक कार्यक्रम में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की उत्साहजनक सहभागिता एक शुभ संकेत है. वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. वी के ओझा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों व कर्मचारियों – प्रो. अजय राय, प्रो. गायत्री सिंह, रामधारी राम, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. सतीश कुमार राय, डॉ. सुजीत कुमार, संजय राय, समीर राय, अमित राय, अंजनी राय तथा संतोष कुमार ने छात्राओं को बधाई दी है।

