अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बने रामनिवास सिंह यादव

मुहम्मदाबाद( गाज़ीपुर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ग्राम- टिकापुर, पोस्ट- मुंडेरा, विधानसभा मुहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास सिंह यादव को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सिविल कोर्ट मुहम्मदाबाद में अधिवक्ता बन्धुओं द्वारा गर्म जोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । उक्त अवसर पर रामनिवास यादव एडवोकेट ने महात्मा गाँधी के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरान्त कहा कि हम अपने अधिवक्ता बन्धुओं के किसी भी प्रकार के समस्या के समाधान के लिए उनके वास्तविक माँगों के लिए हर समय तैयार रहुँगा । उक्त अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभूनाथ राम समेत बार के सभी पदाधिकारीगण के अलावा वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

