अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

संघ शताब्दी वर्ष: जखनिया में घर-घर संपर्क अभियान, पुस्तक व चित्र वितरण

गाजीपुर ।( जखनिया) आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क करके संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित पुस्तक, पत्रक व भारत माता का चित्र लोगों को भेंट किया और संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई। सैदपुर जिले के जिला सहकार्यवाह दुर्गा प्रसाद ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। संघ की स्थापना पूजनीय डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने विक्रम संवत 1982 विजयदशमी (27 सितंबर 1925) को नागपुर महाराष्ट्र में की थी। संघ स्थापना का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित कर हिंदुत्व के अधिष्ठान पर अपने इस भारत राष्ट्र को समर्थ और परम वैभवशाली बनाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु गुणवान एवं समर्पित कार्यकर्ता आवश्यक थे, ऐसे कार्यकर्ता निर्माण के लिए डॉक्टर हेडगेवार ने एक सरल अत्यंत परिणाम कारक दैननंदिन शाखा पद्धति विकसित की। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघ के स्वयंसेवक गत 100 वर्षों से समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं, आज संघ सभी क्षेत्रों में पहुंचा है और प्रभावी बना है। संघ ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन की कल्पना की है जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध इन विषयों पर परिवर्तन हेतु जन जागरण का प्रयास चलेंगे। यह आज की परिस्थितियों में आवश्यक है। शताब्दी वर्ष के बाद भी उप क्रम निरंतर चलते रहेंगे। हम वर्तमान पर विश्व का विचार करते हैं तो भारत का भविष्य उज्जवल दिखाई देता है, हर चुनौतियों का समाधान भी समाज को संगठित होकर करना ही होगा। हम सब एक होंगे तभी भारत समर्थशाली बनेगा। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, संघ के स्वयंसेवक रजनीश मिश्रा, अजीत जी, गणेश गुप्ता, संतोष राजभर, वीरू पांडेय, अमित, संतोष चौरसिया, विशाल सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।