अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

शिक्षक हमारे समाज के टॉर्च बियरर हैं

गाजीपुर। राम रहीम महाविद्यालय, गहमर के प्रबंधक श्री रणजीत उपाध्याय, ले.कर्नल (सेवानिवृत्त) ने आज स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. वी के राय से मुलाकात कर उन्हें राजकीय महाविद्यालय गहमर के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए बधाई दी. प्रो. वी के राय ने कर्नल उपाध्याय को बुके, शाल और मिमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रो. राय ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय का भवन कर्नल उपाध्याय की करोड़ों की दान दी हुई भूमि पर हुआ है. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कर्नल उपाध्याय की सदाशयता की भूरि-भूरि सराहना की. एक संक्षिप्त संबोधन में कर्नल उपाध्याय ने कहा कि आर्थिक चकाचौंध की दुनिया मे आज समाज सेवा भी फैशन इवेंट्स हो गयी है. ऐसे में शिक्षकों का आगे आना आवश्यक है क्योंकि शिक्षक ही सही मायने में टॉर्च बियरर हैं. इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायन राय, प्रो. अजय राय, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, डॉ. रामधारी राम, संजय राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सतीश राय आदि उपस्थित थे.