अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

गाजीपुर । रेलवे की जमीन पर किये गये अतिक्रमण हटाये गये।गाजीपुर मे रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर रेलवे प्रशासन का बुलडोजर चला है।गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन,लंका क्षेत्र और रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पास रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर के जरिये रेलवे की जमीन पर किये गये अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है।रेलवे प्रशासन ने रेलवे की जमीन पर किये गये अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की ये कार्यवाही की।इस दौरान रेलवे की जमीन पर बने अवैध तरीके से कब्जा कर बनाये गये मकान, दुकानें ध्वस्त किये गये।