अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

गाजीपुर। युवा वर्ग लोकतंत्र की अग्रिम पंक्ति का प्रहरी ही नहीं है वरन मतदान की समूची प्रक्रिया में उसकी साझेदारी भी है। नगर के स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश की आधारशिला हमारे युवा साथी ही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अत्यंत उत्साह देखा गया। खास तौर से जिन छात्रों को प्रथम बार मतदाता बनने का अवसर मिला है उनमें आने वाले चुनावों में सहभागिता को लेकर विशेष अभिरुचि पायी गयी।इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल के मैदान में शिक्षकों-कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं की एक सभा मे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लेने के लिए शपथ ली गयी।कार्यक्रम में प्रो. अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णा नन्द चतुर्वेदी, डॉ. विशाल सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, कुशल पाल यादव, संजय कुमार, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद यादव, डॉ. श्याम नारायण राय, डॉ. संतीश पाण्डेय, डॉ. संतीश राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ.नित्या नंद राय आदि शिक्षक तथा एनसीसी व रोवर्स-रेंजर्स के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।