अन्य खबरें
यू पी विधानसभा उपचुनाव नतीजों से भाजपाइयों में खुशी का माहौल

गाजीपुर। यू पी विधानसभा उपचुनाव नतीजों से भाजपाइयों में खुशी का माहौल नजर आ रहा है।उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर कार्यकर्त्ताओं ने गाजीपुर में जमकर जश्न मनाया।इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने शहर के मिश्र बाजार स्थित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।जिसके बाद भाजपाइयों ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटी।

