अन्य खबरें
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का फ्लैट कुर्क

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का फ्लैट कुर्क किया है।गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ स्थित आफसा अंसारी का फ्लैट कुर्क कर लिया है।लखनऊ के इंदिरानगर के विभूति खण्ड के चेल्सिया टावर में आफसा अंसारी का ये फ्लैट था।गाजीपुर पुलिस ने 2 करोड़ के इस फ्लैट को कुर्क कर सीज कर दिया है।मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी लम्बे अरसे से फरार चल रही है। मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी पर विभिन्न मामलों में नौ केस दर्ज है,और कई मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आफसा अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।फिलहाल गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आफसा का लखनऊ स्थित फ्लैट कुर्क कर लिया है।

