भाँवरकोल में शिक्षक संघ की हुंकार: लंबित मांगों पर रणनीति, 22 फरवरी को ट्विटर अभियान का ऐलान

गाजीपुर। (भाँवरकोल) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई भाँवरकोल की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की एक अति आवश्यक बैठक वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी भाँवरकोल पर आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, सदर मंत्री शिवमूरत सिंह कुशवाहा एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह यादव, मंत्री अजहर अली मोबीन, कोषाध्यक्ष शशिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह यादव आदि में जिलाध्यक्ष एवं अन्य जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लम्बित मांगों, पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट के साथ संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।आगामी 22 फरवरी को ट्वीटर पर अभियान चलाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया गया। सभी शिक्षकों ने एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक लड़ाई में तन-मन-धन से सहयोग करने की हुंकार भरी।कार्ययक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने किया एवं संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर द्विवेदी, चन्द्रमोहन पाण्डेय, विश्वामित्र गुप्ता, अशफाक अहमद, तुलसी प्रसाद, त्रिपुरारी यादव, सिद्धार्थ कुमार, मालिक अहमद, सलाहुद्दीन, दीपक, विपुल राय, गुलाब सिंह, अक्षय गिरी आदि के साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

