अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा में शामिल होने की अरुण श्रीवास्तव ‘चुन्नू’ ने की अपील

गाजीपुर।  श्री चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में अरुण श्रीवास्तव ‘चुन्नू’ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।उन्होंने कहा कि यह  शोभा यात्रा समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अरुण श्रीवास्तव  ‘चुन्नू’ ने कहा कि समाज की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि  श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लें, ताकि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचे।