अन्य खबरें

बिजली विभाग ने शुरू किया बकाया बिजली बिल की वसूली का अभियान

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज रविवार को गाजीपुर शहर,मोहम्दाबाद,एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया गया जिसमें 6 लाख रुपए की वसूली हुई, 27 लाख रुपए धनराशि के 70 संयोजन बकाए में विच्छेदित किए गए ।उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग चलती रहेगी।उन्होंने बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काटकर उनको अवगत कराया जाता है और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया जाता है।इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किए जा रहे है ।नवम्बर में लगभग 2000 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए है एवं गलत बिल बनाने वाले 10 मीटर रीडरों को बर्खास्त किया गया है सभी उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित होकर प्रयास किए जा रहे हैं।