अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र में चलाया बृहद मॉर्निंग रेड अभियान

 

गाजीपुर । बिजली विभाग ने बृहद मॉर्निंग रेड अभियान चलाया।बिजली विभाग के एक्सईएन नगर के नेतृत्व में फुल्लनपुर, ग़ौसाबाद, फॉक्सगंज समेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग की 4 टीमों ने सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लगातार चेकिंग किया। जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।बिजली चेकिंग में करीब 12 उपभोक्ता को बिजली का चोरी करते पकड़े गये ।जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अलावा करीब 68 घरों की बिजली काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 16 लाख बिजली बिल बकाया थे।चेकिंग के दौरान करीब ₹ 7 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी। अभियान के दौरान 25000 Kwh रीडिंग स्टोर पाई गई जिनको रीडिंग के अनुसार बिल निर्गत किए गए एवं बिलिंग एजेंसी को मीटर रीडर के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।बिजली विभाग के एक्सईएन आशीष कुमार ने अभियान की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पूरे जनपद के अधिकारियों की 4 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था।चेकिंग में वो खुद भी शामिल रहे साथ में विजिलेंस की टीम भी मौजूद रही।उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग चलती रहेगी।उन्होंने बताया की बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काटकर उनको अवगत कराया जाता है और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि आज खण्ड के अंतर्गत कुल 530 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 40 लाख की धनराशि जमा कराई गई आज तक कुल 3000 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 4 करोड़ रुपए जमा कराया गया है एवं खण्ड में इस माह लगभग कुल 7 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। अभियान में एक्सईएन,एसडीओ नगर 3 जेई, विजिलेंस टीम एवं अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।