अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
बहरियाबाद पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने सोमवार को वसूली वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने मय हमराह टीम के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट (मु0नं0-137/2023, धारा 125 सीआरपीसी) से संबंधित वारंटी राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर (33 वर्ष) निवासी गदाईपुर, थाना बहरियाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

