बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बीईओ ने की अपील

भाँवरकोल (गाजीपुर) महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 27 एवं 28 नवम्बर 2024 को बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्यनरत बच्चों के त्रैमासिक मूल्यांकन कराए जाने हेतु नैट परीक्षा/ आकलन कराया जाना है। इस परीक्षा/आकलन से बच्चों के वास्तविक शैक्षिक स्तर का पता चल सकेगा जिससे अध्यनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर में सम्भावित सुधार हेतु विभाग द्वारा प्रभावी योजना बनाई जा सकती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वास है कि नैट परीक्षा/आकलन से परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के अधिगम स्तर में उत्साहजनक अभिवृद्धि हो सकेगी। इसके लिए आवश्यक है कि शत- प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालयों में उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हों। बीईओ ने अपील करते हुए कहा कि विकास खण्ड के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, युवाओं सहित सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2024 को नैट परीक्षा 2024 में विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थित करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। सभी बच्चे किसी न किसी रूप में आपके संपर्क में रहते हैं जो आपकी प्रेरणा व प्रभाव से विद्यालय में उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

