अन्य खबरें

बकाया बिजली बिल की वसूली: दूसरे दिन वसूले 14 लाख

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आज सोमवार को गाजीपुर शहर,मोहम्दाबाद,एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया गया जिसमें 14 लाख रुपए की वसूली हुई। 34 लाख रुपए धनराशि के 91 संयोजन बकाए में विच्छेदित किए गए ।उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग चलती रहेगी।उन्होंने बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काटकर उनको अवगत कराया जाता है और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया जाता है।

इसके अतिरिक्त प्राइवेट ट्यूबवेल के ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने मार्च 2023 के पूर्व का बकाया धनराशि जमा नहीं किया है उनके लिए एक मुश्त समाधान योजना भी चल रही है जिसमें किसान भाई ब्याज माफी का लाभ उठाकर पुराना बिल जमा कराकर फ्री बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं।