अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

प्रतियोगिता में किसे मिला कौन सा स्थान ,जानिए यहां पर

गाजीपुर। साहित्य  चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित अंग्रेजी सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया।प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) में न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर की कु.पद्मजा गुप्ता ने प्रथम,एस.एस.पब्लिक कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के कु.सुकन्या एवं कु.केन्जल कुशवाहा ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।अल्टरनेट स्कूल गोराबाजार की कु.साक्षी गौतम,शाह फैज पब्लिक स्कूल के मरियम नियाज एवं एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा के आदित्य सिंह,कु.सुकृति यादव एवं कु.शिखा तिवारी प्रशंसित स्थान पर रहे।मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) में द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल की कु.श्रेया पाण्डेय,सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.मिनोली राय ने द्वितीय एवं समता पब्लिक स्कूल कालूपुर की कु.संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेरी सिटी स्कूल लंगड़पुर की कु.सृष्टि,सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.राधा शर्मा,द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल के विवान सिंह,समता पब्लिक स्कूल की कु.सोनम एवं एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर की कु.आकांक्षा कुशवाहा प्रशंसित स्थान पर रहीं।
अंग्रेजी श्रुतलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में न्यू होराइजन एकेडमी के राज सिंह,आराध्य माधव एवं कु.प्रियवंशी गुप्ता ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।सनबीम स्कूल महाराजगंज की कु.श्रद्धा मिश्रा,माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के विभूम दूबे एवं न्यू होराइजन एकेडमी के शिवांश गुप्ता एवं कु.आर्या राय प्रशंसित स्थान पर रहीं।मध्यम वर्ग में सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.मिनोली राय ने प्रथम,द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल की कु.श्रेया पाण्डेय ने द्वितीय एवं न्यू होराइजन एकेडमी की कु.आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शाह फैज पब्लिक स्कूल की कु.साक्षी मौर्या,सेन्ट जाॅन्स स्कूल की कु.संजीवनी एवं न्यू होराइजन एकेडमी की कु.मिस्बाह फातिमा,शरद कुमार राय एवं अभ्युदय तिवारी प्रशंसित स्थान पर रहे।मूल्यांकन डा.एम.ए.अंसारी इण्टर काॅलेज युसूफपुर के अंग्रेजी शिक्षक डाॅ.विनय कुमार तिवारी ने किया।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि चयनित प्रतिभागियों को मार्च में आयोजित होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव -2026) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।