अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

पोस्टर प्रतियोगिता में किसे मिला कौन सा स्थान, जानिए यहां पर

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में आज बुधवार  को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज की अध्यक्षता में यातायात सुरक्षा एवं जागरूकता शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन डॉ मनीष कुमार सोनकर एवं डॉक्टर आनंद कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने विशिष्ट प्रतिभागिता की । पोस्टर का मूल्यांकन निर्णायक गण डॉक्टर अकबर ए आज़म, डॉक्टर दिवाकर मिश्रा एवं डॉक्टर सर्वेश कुमार ने किया जिसमें प्रथम स्थान प्रिया वर्मा बीएससी पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान अंजली वर्मा बीए पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान प्रज्ञा वर्मा बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।