अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर
पूर्व विधायक स्व.कृष्णानंद राय की मनायी गयी पुण्यतिथि

गाजीपुर । पूर्व विधायक स्व.कृष्णानंद राय की आज पुण्यतिथि मनायी गयी।गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्व.कृष्णानंद को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक अलका राय समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।गौरतलब है कि 29 नवम्बर 2005 को गाजीपुर के बसनिया चट्टी पर तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

