अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

पुलिस ने प्रतिबंधित असलहे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

भांवरकोल( गाजीपुर) स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक अंकित राय उर्फ रिशु पुत्र ओमप्रकाश राय इसी थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाईवे के पास असलहे से फायरिंग का एक वीडीओ वायरल हुआ था। इस मामले की जांच में आज शुक्रवार को थाने के शेरपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील था। इसी बीच कुंडेश्वर के पास एक सांदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक अदद पिस्टल व 02 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक को 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह उ0 नि0 मनोज मिश्रा,कां0 आकाश सिंह,सानू कुमार,सूर्यप्रकाश गुप्ता, रमेशचंद्र, आकाश कुमार शामिल रहे।