पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने निकाला जुलूस
![](https://theghazipurkhabar.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230103-WA0112.jpg)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर से जुड़े सफाई कर्मियों ने विकास भवन प्रांगण से विकास भवन चौराहे तक पुरानी पेंशन बहाली सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली एवं पदोन्नति किए जाने हेतु जुलूस निकाला। विकास भवन में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास समस्त कर्मचारी जिला अध्यक्ष रोशनलाल के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से विकास भवन चौराहे तक जुलूस निकाला और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है ।नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ एक छलावा है। इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल कर देश व प्रदेश के कर्मचारियों को नए वर्ष की सौगात दे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति व सेवा नियमावली बनाने की भी मांग उठाई। प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंदु गुड्डू ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की 14 वर्ष की सेवा को संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र सेवा नियमावली बनवाएं ताकि प्रदेश के 108000 सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय हो सके। मौके पर जिला महामंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला संयुक्त मंत्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रकाश बिंद गुड्डू, कामेश्वर रावत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहिर बिंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी राय, राम नगीना यादव, सुरेश यादव, राजकुमार, चंद्रिका राम, जयप्रकाश यादव, राकेश, मोहन ,राजेश यादव, कन्हैया लाल राम, अनिल कुमार यादव, विशाल कुमार ,विनोद कुमार शंकर वर्मा, राम सिंहासन राम, अजीत मौर्य, पंकज यादव, रामप्यारे चौरसिया, राजेश कुशवाहा, अंजनी यादव ,अरुण कुमार, छविनाथ राम, विनय कुमार भास्कर ,राम नवल सिंह यादव, आलोक चौबे गजेंद्र राम, अनिल कुमार ,महेश भारती आदि सैकड़ों सफाई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।