न्यू होराइजन एकेडमी में बाल -मेला का हुआ आयोजन
गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में आज वृहस्पतिवार को बाल -मेला का आयोजन किया गया। एकेडमी के प्रांगण में विभिन्न कक्षाओं के छात्र -छात्राओं ने आकर्षक स्टाल लगाए जिसमें छोले-समोसे, इडली, मंचूरियन, गोलगप्पे, केक, पेस्ट्री, रसगुल्ले आदि खाने पीने का सामान बेचे।इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी ने बच्चों के साथ -साथ अभिभावकों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
आरम्भ में एकेडमी के सचिव प्रो.अमर नाथ राय ने टोकन प्राप्त कर बाल-मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बच्चे तथा अभिभावकों ने टोकन प्राप्त कर विभिन्न स्टालों से खाने-पीने का सामान खरीदकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में एकेडमी के छात्र -छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें अदिति राय, सृष्टि श्रीवास्तव,भान्वी श्रीवास्तव,श्रेय गोंड, निष्ठा राय आदि प्रमुख थे।बच्चों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमर नाथ राय, किरन बाला राय ,प्रधानाचार्या विभा राय, सारिका राय,कनक राय, सुनीता मिश्रा आदिके साथ ही अनेक अभिभावक-जन उपस्थित थे।

