अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

नोनहरा पुलिस ने गोवध के लिए ले जा रहे अभियुक्त को पिकअप व गोवंश सहित किया गिरफ्तार

 


गाजीपुर । थाना नोनहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम हब्बासपुर से गोवध के लिए ले जा रहे अभियुक्त विशाल यादव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक पिकअप वाहन, तीन गोवंश एवं एक बछड़ा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना नोनहरा पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।