अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

निधन पर शोक सभा

 

गाजीपुर.। सुयोग्य शिक्षक (प्राध्यापक-समाजशास्त्र, प्रभुनाथ महाविद्यालय, कासिमाबाद, गाजीपुर), साहित्य-धर्मी व योग-प्रशिक्षक डॉ. बालेश्वर विक्रम सिंह जी के आकस्मिक निधन की सूचना जनपद के प्रबुद्ध वर्ग के लिए अत्यंत मर्माहत कर देने वाली है. यह दुःखद व हृदय विदारक खबर न केवल उनके स्वजन-परिजन के लिए दारुण शोक का कारण है वरन जनपद के प्रबुद्ध धरातल की अपूरणीय क्षति भी है. ।उक्त उद्गार आज दिनांक- 8 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को नगर के चन्दनवाहा स्थित स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के प्रचार प्रो. वी के राय के आवास पर आयोजित एक शोक सभा मे श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए डॉ. युधिष्ठिर तिवारी ने व्यक्त किया.
अपने श्रद्धांजलि वक्तव्य में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. बद्री नाथ सिंह ने कहा कि परम शांत, संवेदनशील व रचनाकर्मी सुहृद डॉ. बालेश्वर विक्रम सिंह के निधन से शिक्षक तथा बुद्धिकर्मी समुदाय की भारी क्षति हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्व. डॉ. सिंह का योगदान भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो. वी के राय ने स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डॉ. सिंह के योगदान को खास तौर से रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. सिंह ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विविध आयामों का विशद अध्ययन किया था. वह सच्चे अर्थों में जनपद के प्रतिनिधि योगगुरु थे.
ज्ञातव्य है कि प्रख्यात कवि, समीक्षक एवं समाजशास्त्री डॉ. बालेश्वर विक्रम सिंह की दिनांक – 7 जनवरी को हृदय गति रुक जाने से ददरीघाट स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया.
शोक सभा मे प्रो. अशोक सिंह, प्रो. अजय राय, प्रो. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णानंद उपाध्याय, डॉ. देवप्रकाश राय, डॉ. संतीश राय, डॉ. शिवेश राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ. नरनारायण राय, आदि उपस्थित थे.