अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

नदी में डूबने से किशोरी की मौत

मुहम्मदाबाद ( गाजीपुर) मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी गांव  बिशनपुरा उर्फ रघुवरगंज  कुमारी ज्योति उम्र लगभग (13) वर्ष पुत्री बबलू साहब गुप्ता की मगई नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कुमारी ज्योति 48 घंटा पहले से घर से लापता थी और वह दाहिने पैर से हल्का विकलांग भी थी ।उसके डूबने की सूचना पाकर उसके पिता बबलू ने सूचना पुलिस को दिया और सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है